IPL 2025: धोनी ने फिर रचा इतिहास, POM अवार्ड पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने माही

KNEWS DESK-  जब भी मैदान पर एमएस धोनी कदम रखते हैं, कुछ ना कुछ ऐतिहासिक जरूर होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, और माही ने एक बार फिर दिल जीत लिया।

धोनी ने 11 गेंदों में बनाए 26 रन, जिसमें शामिल थे 1 गगनचुंबी छक्का और 4 शानदार चौके। उनकी इस तूफानी पारी ने चेन्नई को जीत की राह दिखाई और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” भी बनाया गया।

लेकिन इस अवॉर्ड के साथ धोनी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वे आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला है। उन्होंने 43 साल और 281 दिन की उम्र में यह कारनामा किया, और प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 43 साल और 60 दिन में यह अवॉर्ड जीत चुके थे।

धोनी का यह आईपीएल करियर का 18वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है। गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने अपना पहला अवॉर्ड 2008 में 25 साल की उम्र में जीता था, और इसके बाद आखिरी बार 2019 में यह सम्मान मिला था जब वह 37 साल के थे। 6 साल बाद उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि “Form is temporary, class is permanent.”

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1911847401968541956

आईपीएल करियर पर एक नजर:

  • मैच: 271

  • रन: 5373

  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 84*

  • अर्धशतक: 24

  • चौके: 373

  • छक्के: 260

धोनी का हर एक शॉट, हर एक मुस्कान, और मैदान पर उनका हर एक कदम फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होता। उम्र उनके लिए बस एक नंबर है, और क्रिकेट उनके लिए अब भी जुनून। अब सवाल सिर्फ इतना है — क्या ये माही का आखिरी आईपीएल है? अगर हां, तो वो इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

ये भी पढ़ें-   दीवार गिरने से दो राजमिस्त्रियों की हुई मौत, DM, एसपी मौके पर पहुंचे

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.