KNEWS DESK – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, टीम में मिचेल स्टार्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स और जैक फ्रेजर मैकगर्क जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस से टीम को मजबूती देंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में भी कुछ बड़े नाम शामिल हैं। आज के मुकाबले में मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन और डेविड मिलर खेल रहे हैं। इन चारों बल्लेबाजों पर टीम की रनगति को तेज बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
पहले ओवर में मिचेल मार्श का शानदार छक्का
मैच की शुरुआत मिचेल स्टार्क के ओवर से हुई। उन्होंने पहले चार गेंदों में कोई रन नहीं दिया, लेकिन पांचवीं गेंद पर एक सिंगल आया। इसके बाद अंतिम गेंद पर मिचेल मार्श ने शानदार छक्का जड़ दिया, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले ओवर में सात रन जोड़े।
दूसरा ओवर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्पिनर अक्षर पटेल ने डाला। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ पांच रन दिए, जिससे लखनऊ की टीम ने शुरुआती दो ओवर में बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए।
दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज इस स्थिति में हैं, मिचेल मार्श ने 4 गेंदों में 6 रन बनाये वहीं एडन मार्करम ने 8 गेंदों में 6 रन बनाये हैं