आईपीएल 2025: विराट कोहली पर टिकी होंगी निगाहें, RCB और CSK के बीच आज होगा महामुकाबला

KNEWS DESK-  आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज (3 मई) का मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित और चर्चे वाले मैचों में से एक माना जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले में हर क्रिकेट प्रेमी की नजर एक बार फिर ‘किंग कोहली’ यानी विराट कोहली पर टिकी होगी, जो मौजूदा सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अगर कोहली का बल्ला आज भी गरजता है, तो RCB की जीत की राह कहीं आसान हो सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

  • उन्होंने अब तक 33 पारियों में 1084 रन बनाए हैं।

  • उनका औसत 37.38 और स्ट्राइक रेट 125.46 का रहा है।

  • कोहली ने CSK के खिलाफ 9 अर्धशतक लगाए हैं।

  • उनके बल्ले से 43 छक्के और 78 चौके निकले हैं।

  • CSK के खिलाफ उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 90 रन रही है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली का जलवा

अपने घरेलू मैदान पर विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है।

  • उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 90 पारियों में 3140 रन बनाए हैं।

  • यहां उनका औसत 39.74 रहा है।

  • इस मैदान पर कोहली के नाम 4 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं।

  • उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है।

आईपीएल करियर में विराट कोहली का रिकॉर्ड

  • विराट कोहली ने अब तक 262 मैचों में 254 पारियां खेली हैं।

  • उन्होंने 8447 रन बनाए हैं, औसत 39.47 का रहा है।

  • उनके नाम 8 शतक और 61 अर्धशतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें-  बंटवारे के समय किस देश को मिले कितने सैनिक? ये हैं आंकड़े…