IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, टीम को हुआ नुकसान

KNEWS DESK-  मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 से ठीक पहले बड़ा कदम उठाया है| टीम ने हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया है| मुंबई ने पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रे़ड किया था| इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है| बता दें, इससे पहले रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे थे| रोहित ने 10 सालों तक मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया|

मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली तो रोहित के फैंस काफी नाराज हो गए| हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के तुरंत बाद लाखों फैंस ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया| खबर है कि लगभग 1.5 लाख फैंस ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है|

फैंस का गुस्सा यहीं नहीं थमा| बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है,  जिसमें एक फैन मुंबई इंडियंस की कैप को आग में जलाते हुए नजर आ रहा है| रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फैंस का ये गुस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर गुस्साए फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में आग लगी दी और वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं|

 

About Post Author