भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20 आज, सीरीज का आखिरी मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करते हुए पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। हालांकि चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया को शिकस्त दी और सीरीज को 3-1 पर ला खड़ा किया। अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं, जहां नजरें सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 पर टिकी होंगी।

न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे टी20 में जीत दर्ज की थी, ऐसे में मेहमान टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है। टीम मैनेजमेंट शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे।

भारतीय टीम रोटेशन पॉलिसी के तहत आखिरी टी20 में कुछ बदलाव कर सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि दोनों ने पिछला मुकाबला साथ खेला था। वहीं पिछले मैच में महंगे साबित हुए रवि बिश्नोई और हर्षित राणा को एक और मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी मुश्किल मानी जा रही है, क्योंकि वह पहले मैच में चोटिल हो गए थे।

कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शनिवार, 31 जनवरी को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा 5वां टी20?

यह रोमांचक मुकाबला तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

पांचवां टी20 मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वें टी20 का लाइव प्रसारण कहां देखें?

मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *