KNEWS DESK – भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला शुरू हो चुका है और दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव करते हुए रणनीतिक दांव चला है।
ओपनिंग में बदलाव, संजू को मौका
भारत की ओर से इस मुकाबले में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सौंपी गई है। रिंकू सिंह को बाहर बैठाया गया है, जबकि संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संजू के कंधों पर है।
मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे टीम को संतुलन दे रहे हैं।
गेंदबाजी संयोजन में भी बदलाव
वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है, जिससे स्पिन अटैक और मजबूत हुआ है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह संभालेंगे, जबकि वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग में अहम भूमिका निभाएंगे।
प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा