IND vs PAK: कोलंबो रवाना हो गए अभिषेक शर्मा? आ गया अपडेट

KNEWS DESK- भारतीय क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए Colombo के लिए रवाना हो चुके हैं। रेवस्पोर्ट्ज के सूत्रों के मुताबिक वह रविवार को आर प्रेमदास स्टेडियम में खेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

अभिषेक शर्मा पिछले मुकाबले में पेट की दिक्कत के कारण खेल नहीं पाए थे। अब वह फिट होकर टीम में लौट रहे हैं। हाल ही में अर्शदीप सिंह द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिषेक ने बताया कि वह सख्त डाइट पर हैं और केवल दाल-चावल खा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका लगभग दो किलो वजन कम हो गया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को R. Premadasa Stadium, कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज माना जाता है। अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने सात में जीत हासिल की है और पाकिस्तान केवल एक मैच जीत पाया है।

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। अब तक उन्होंने 39 मैचों में 38 पारियों में 36.02 की औसत से कुल 1297 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में दो शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *