IND vs AUS CWC Final: ‘कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे’, फाइनल मैच से पहले वर्ल्ड कप सॉन्ग हुआ वायरल, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा| देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर आज इस फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है| इस मुकाबले के लिए हर जगह पूजा पाठ की जा रही है, लोग नमाज पढ़ रहे हैं| लोग तो इतने उत्साहित हैं कि ढोल नगाड़े बजा रहे हैं| वहीं इस समय सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप सॉन्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है|

वायरल हो रहे वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है| वीडियो में कुछ लोग बोलते हैं, कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे| शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे| रोहित, गिल, राहुल, श्रेयस, सूर्या सब मारेंगे, कप लाएंगे| इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @wajahathasan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है| इसे अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है|

वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है| साथ ही लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी राय भी दे रहे हैं| लोगों का कहना है कि इसका पूरा वर्जन जारी किया जाना चाहिए| मैच शुरू होने से पहले सचिन तेंदुलकर भी अहमदाबाद पहुंचे| उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- वो भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने के लिए आए हैं| उन्होंने कहा, मैं टीम को शुभकामनाएं देने आया हूं| उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा| पहले 5 तारीख को आया था और अब 19 तारीख को आया हूं| उम्मीद है कि शाम को भारतीय टीम को जीतता हुआ देखूंगा| सब इसी की राह देख रहे हैं| शाम को देखते हैं क्या होता है|

वहीं हार्दिक पांड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए थे| उन्होंने टीम के लिए एक मैसेज दिया है| उन्होंने कहा कि वो टीम पर गर्व करते हैं| अभी तक जैसा प्रदर्शन किया है, वो कई साल की मेहनत का नतीजा है| अब हम इतिहास रचने से केवल एक कदम दूर हैं| हम बचपन से ही सपना देखते थे कि अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेलें| ये हमारे लिए बहुत खास है| पांड्या ने कहा- वर्ल्ड कप न केवल अपने लिए जीतना है बल्कि पीछे खड़े अरबों भारतीयों के लिए भी इसे जीतना है| मैं हमेशा अपनी टीम के साथ खड़ा हूं| दिल से आप सबके लिए प्यार| आप कप लेकर घर आएं| जय हिंद|

About Post Author