IND vs AUS 3rd T20: ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, तीसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 5 विकेट से हराया

KNEWS DESK- बीते 28 नवंबर को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हुआ| जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की| इस हार के बावजूद भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है| ऑस्ट्र्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 47 गेंदों पर शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल कराई|

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है| भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे| ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी| जवाब में आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 21 रन बचाने थे| प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन टीम इंडिया यह रन नहीं बचा सकी| मैक्सवेल और वेड ने इतने रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई|

वेड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया| फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया| इसके बाद तो मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया| फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया| पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा शतक पूरा किया| उन्होंने 47 गेंद में शतक लगाया| आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत हासिल कराई| मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे| वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे|

मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है| भारत अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है| सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा|

About Post Author