KNEWS DESK- ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन के बाद भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को झटका लगा है और वह अब नंबर-1 गेंदबाज नहीं रहे। उनकी जगह अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
राशिद खान 753 रेटिंग प्वाइंट के साथ टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती 740 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह छठे स्थान तक पहुंच गए हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के Abhishek Sharma अभी भी नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। उनके 875 रेटिंग प्वाइंट हैं। हालांकि उनके ठीक पीछे Ishan Kishan हैं, जिनके 871 प्वाइंट हैं और वे सिर्फ 4 अंक से पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
इशान किशन ने इस रैंकिंग में पाकिस्तान के Sahibzada Farhan और इंग्लैंड के Phil Salt को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं।
अभिषेक शर्मा – नंबर 1
इशान किशन – नंबर 2
Tilak Varma – नंबर 7
Suryakumar Yadav – नंबर 9
टी20 वर्ल्ड कप के स्टार रहे Sanju Samson ने रैंकिंग में शानदार उछाल लगाया है। सैमसन 637 रेटिंग प्वाइंट के साथ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले वह 65वें स्थान पर थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 43 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। सैमसन टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।
उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाए, उनका औसत 80.25 रहा और स्ट्राइक रेट करीब 200 का था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 24 छक्के और 27 चौके लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस तरह ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है, जबकि गेंदबाजों की सूची में राशिद खान ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।