हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया रोमांटिक बर्थडे सरप्राइज, शेयर की ये फोटो

KNEWS DESK- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने अपनी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma को 25वें जन्मदिन पर खास सरप्राइज दिया। पंड्या ने सोशल मीडिया पर माहिका के लिए एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस।”

फोटो में यह कपल स्विमिंग पूल के पास नजर आ रहा है, जिसमें हार्दिक ने माहिका को गले लगाया हुआ है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया और यह वायरल हो गई।

माहिका शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर मैच में हार्दिक का समर्थन करती नजर आ रही हैं। वह टीम के साथ ट्रैवल करती हैं और हाल ही में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हार्दिक के साथ श्रीलंका भी गई थीं।

माहिका मॉडल, एक्ट्रेस और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं। दिल्ली में जन्मीं माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। माहिका और हार्दिक का रिश्ता पिछले साल से चर्चा में है। हार्दिक ने 2024 में अपनी पूर्व पत्नी Natasha Stankovic से तलाक लिया था, जिसके बाद वह माहिका के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने लगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 1 अर्धशतक बनाकर 87 रन बनाए हैं और साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। नामीबिया के खिलाफ हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था।

हार्दिक और माहिका की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है, और उनका रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।