विराट कोहली के पब पर दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

KNEWS DESK, विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है| बेंगलुरु पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है| विराट के रेस्टोरेंट का नाम One8 Commune है, जो भारत में कई जगह खुले हुए हैं|

Virat Kohli's resto-bar, One8 Commune, opens its doors in Kolkata - Hotelier India

विराट कोहली के रेस्टोरेंट और पब की चेन One8 Commune के नाम से देश के कई शहरों में हैं| बेंगलुरु और मुंबई के अलावा पिछले साल ही विराट ने गुरुग्राम में भी एक रेस्टोरेंट इस नाम से खोला है| वहीं खबर अब ये आ रही है कि उनके बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है| बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात तक पब खुले रहने की वजह से यह एक्शन लिया है| इसके अलावा आपको बता दें कि DCP सेंट्रल ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु के 3-4 पब के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी कि वो रात के डेढ़ बजे तक खुले रहते हैं| जिसमें विराट का रेस्टोरेंट भी शामिल है| वहीं उन्होंने आगे बताया कि हमें वहां से तेज म्यूजिक बजने की शिकायत मिली थी| जबकि शहर में पब्स के खुले रहने का समय केवल रात के 1 बजे तक ही है, उसके बाद का नहीं|

About Post Author