इस बार के IPL में भोजपुरी कमेंट्री के दीवाने हुए फैंस कहा, “CSK की हार से दुःख जरूर हुआ लेकिन भोजपुरी…”

SPORTS DESK, इंडियन प्रीमियर लीग के इस 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जिसमें हार्दिक पंड्या की टीम ने बाजी मारी| लेकिन इस बार का 16वां सीजन कई भाषाओं में कमेंट्री की वजह से भी खासा चर्चा में हैं। आपको बता दें पिछले साल तक आईपीएल सिर्फ छह भाषाओं में उपलब्ध था, वहीं इस बार हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी के साथ कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री हो रही है। भोजपुरी कमेंट्री की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

13 भाषाओं में आईपीएल किया गया प्रसारित

सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री और बोले गए शब्दों की खूब चर्चा हो रही है| भोजपुरी सिनेमा के स्टार और सांसद रवि किशन ने कमेंट्री की है| रवि किशन ने ट्वीट कर ख़ुशी जताई कि “क्रिकेट जिसे भारतवर्ष में एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है , उसका आनन्द इस बार दुगुना होने वाला हैं काहे से हम आप लोगन के खातिर पुरा मैच के विवरण भोजपुरी में सुनाए आवत बाटी, बनल रहीं हमरे संगे और आनंद लेई भोजपुरी मिठास में बैट बाल के खेला के |”

एक यूजर ने लिखा कि CSK की हार से दुःख जरूर हुआ लेकिन भोजपुरी कमेंट्री सुनकर मन गदगद हो गया।

किसी ने लिखा कि IPL अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिल रहा है। लेकिन भोजपुरी में क्रिकेट देखने का एक अलग ही मजा है। वैसे क्रिकेट से ज्यादा लिट्टी चोखा डिस्कस हो रहा है।

वहीं आपको बता दें कि “आईपीएल 2023 में भोजपुरी कमेंट्री में “ई का हो,मुंह फोड़बा का…?”, “जियs जवान जियs…लहि गईल-लहि गईल”, “अउरहई देखs धोनी के छक्का” जैसे शब्द सुनकर लोगों की हंसी छूट गई।” वहीं कई लोगों का मानना है कि भोजपुरी भाषा को गंभीरता से ना लेते हुए इसे मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत किया गया, यह हमारी भाषा का मजाक है और हम अपनी भाषा का मजाक बनते नहीं देख सकते।

About Post Author