टीम इंडिया PM मोदी से ‘Champion’ की स्पेशल जर्सी पहन कर की मुलाकात

KNEWS DESK- भारतीय टीम का आज मुंबई में रोड शो होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया पीएम मोदी से मुलाकात करने वाली है। जिसको लेकर टीम इंडिया ने नई और खास जर्सी पहन कर मुलाकात करेगी|

बारबाडोस में टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद फैंस को टीम का बेसब्री से इंतजार था| आज टीम इंडिया भारत लौट आई है| कुछ देर में दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे| बारबाडोस में टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद फैंस को टीम का बेसब्री से इंतजार था| आज टीम इंडिया भारत लौट आई है| कुछ देर में दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे| टीम इंडिया भव्य रोड शो और  पीएम मोदी से ‘Champion’ की स्पेशल जर्सी पहन कर मुलाकात करेगी|

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खास जर्सी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है| जिसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट नजर आ रही है| सैमसन की तरफ से साझा किए गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि बीसीसीआई लोगो के शीर्ष पर एक दूसरा सितारा है| यह सितारा टीम इंडिया के दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत को प्रदर्शित कर रहा है|

यही नहीं जर्सी के मध्य में साफ-साफ बड़े शब्दों में लिखा गया है “चैंपियंस”| यह शब्द भारतीय टीम के कठिन परिश्रम को दर्शाता है| पहली बार टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 के खिताब को अपने नाम किया था| उस दौरान टीम के कप्तान एमएस धोनी थे| टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पड़ोसी देश पाकिस्तान को मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था|

बता दें टीम इंडिया ने अबतक आईसीसी के 4 बड़े ट्रॉफी अपने नाम किए हैं| ब्लू टीम पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी| उस दौरान ब्लू टीम ने कपिल देव की अगुवाई में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था| उसके बाद टीम इंडिया ने 2007 और 2011 में धोनी की देखरेख में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाया था| अब करीब 13 साल बाद रोहित ने भारतीय टीम को ट्रॉफी दिलाई है|

 

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.