CSK vs MI : मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा सस्ते में आउट

KNEWS DESK – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस (MI) ने इस मैच में विल जैक्स और रियान रिकल्टन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (0) बिना खाता खोले आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को कैच थमा दिया। पहले ओवर में MI ने सिर्फ 4 रन बनाए और एक विकेट गंवाया।

दूसरे ओवर में सैम कर्रन ने गेंदबाजी की, जिसमें विल जैक्स और रियान रिकल्टन ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए तीन चौके जड़े और कुल 13 रन जोड़े। 2 ओवर के बाद MI का स्कोर 17/1 हो गया है।

प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

  • ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

  • रचिन रवींद्र

  • दीपक हुड्डा

  • शिवम दुबे

  • रवींद्र जडेजा

  • सैम कर्रन

  • एमएस धोनी (विकेटकीपर)

  • रविचंद्रन अश्विन

  • नूर अहमद

  • नाथन एलिस

  • खलील अहमद

मुंबई इंडियंस (MI)

  • रोहित शर्मा

  • रयान रिकल्टन (विकेटकीपर)

  • विल जैक्स

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • तिलक वर्मा

  • नमन धीर

  • रॉबिन मिंज

  • मिशेल सेंटनर

  • दीपक चाहर

  • ट्रेंट बोल्ट

  • सत्यनारायण राजू