क्रिकेट की दुनिया के ‘लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर’ का जन्मदिन आज

KNEWS DESK, क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है| आज वह 75 साल के पूरे हो चुके हैं| वहीं गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दस हजार का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर बनने का दर्जा हासिल किया|

Sunil Gavaskar Prediction with a bit of luck Rohit Sharma Leads India can bring home the T20 world Cup 2022 trophy - क्या 15 साल का सूखा खत्म कर भारत जीतेगा टी20

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का जन्मदिन आज यानी 10 जुलाई को होता है| इस बार वे अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं| उनका जन्म 10 जुलाई 1949 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था| वहीं उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में की थी| गावस्कर ने साल 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर पोर्ट ऑफ स्पेन में अपना टेस्ट डेब्यू किया था| यह सीरीज उनके लिए काफी यादगार रही थी| उन्होंने अपने करियर की पहली ही सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया था और उनके गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे| इसके अलावा आपको बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मैच खेले जिसमें वे टेस्ट मैच में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने| साथ ही सुनील गावस्कर को क्रिकेट जगत में लिटिल मास्टर के नाम से भी जाना जाता है|

About Post Author