‘अभिषेक शर्मा से जलते थे सभी भारतीय खिलाड़ी’, संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम का बड़ा राज़ खोल दिया

KNEWS DESK- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया, और इसमें सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। संजू ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए, जिनमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल थे। उनकी आक्रामक और संयमित खेल शैली ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और भारत को खिताब तक पहुंचाया।

टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने अपने साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। सैमसन ने कहा कि पहले टीम के खिलाड़ी अभिषेक से जलते थे क्योंकि दर्शक मैदान पर उनके प्रदर्शन की तारीफ करते थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिषेक को जल्दी शादी करने की भी सलाह दी।

संजू ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बताया कि उनकी और अभिषेक की जोड़ी हमेशा तालमेल और साहस पर आधारित रही है। “हर बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं। कभी वो शॉट खेलता है, तो कभी मैं खेलता हूं। हम दोनों चीज़ों को सरल रखने की कोशिश करते हैं और हमारे बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है,” उन्होंने कहा। संजू ने आगे बताया कि फील्ड पर और बाहर दोनों के बीच उनकी साझेदारी शानदार रही और अभिषेक का स्वभाव उन्हें बहुत पसंद है।

फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों बल्लेबाजों ने धमाल मचाया। उन्होंने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की और भारत को 255 रनों का विशाल स्कोर दिलाया। उनकी तेज और विस्फोटक शुरुआत ने भारत को मुकाबला 96 रनों से जीतने में मदद की।

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की यह जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे यादगार और प्रभावशाली साझेदारियों में से एक बन गई है, जिसने दर्शकों को रोमांच और टीम इंडिया को खिताब दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *