17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन, डिकॉक की फिफ्टी पूरी

KNEWS DESK- न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आपको बता दें कि 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन है। डिकॉक ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। डिकॉक ने 62 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की।

डिकॉक की फिफ्टी पूरी

डिकॉक ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। डिकॉक ने 62 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से फिफ्टी पूरी की। डिकॉक वर्ल्ड कप में तीन शतक भी लगा चुके हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 106 रन है।

दक्षिण अफ्रीका की सॉलिड शुरुआत

17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन है। ड्रिंक्स मैदान पर आ चुकी हैं। डिकॉक 35 रन बनाकर खेल रहे हैं और एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने पर उनकी नज़रें हैं।

12 ओवर में 54 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर में 54 रन बनाए हैं। अफ्रीका का एक विकेट कप्तान बावुमा के रूप में गिरा है। डिकॉक 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 37 रन है। बावुमा 24 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने. 8.3 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।

दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली है। 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन है। बावुमा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। डिकॉक 11 रन बनाकर अच्छे टच में नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-   करीना कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, इन एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ को लेकर दिया था विवादित बयान

About Post Author