KNEWS DESK- अहमदाबाद में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने निर्धारित ओवरों में 187-187 रन बनाए, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से होना तय हुआ। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान बल्लेबाजी कर रहा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करेगा।
18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 164 रन था। क्रीज पर राशिद खान और मुजीब उर रहमान मौजूद थे। टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी।
19वें ओवर में तीसरी गेंद पर राशिद खान कैच आउट हो गए, जिससे दबाव बढ़ गया। हालांकि नूर ने आते ही छक्का जड़कर उम्मीद कायम रखी। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब रन आउट हो गए और मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे और गेंद कगिसो रबाडा के हाथ में थी। पहली गेंद पर नूर का कैच कवर्स में लिया गया, लेकिन वह नो बॉल निकली। टीम को एक रन और फ्री हिट मिली। अगली गेंद वाइड रही, जिससे बिना गेंद खेले दो रन मिल गए। दूसरी ऑफिशियल गेंद पर नूर ने शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद समीकरण चार गेंदों में पांच रन का रह गया। रबाडा ने एक और नो बॉल फेंकी, जिससे समीकरण और आसान हो गया। आखिरकार दो रन लेने के प्रयास में फारूकी रन आउट हुए, लेकिन तब तक स्कोर बराबर हो चुका था और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया।
सुपर ओवर में अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी गेंदबाजी कर रहे हैं। पहली गेंद पर ओमरजई ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई।