चैटजीपीटी में सेव रहती है आपकी बातचीत, इस आसान तरीके से हटाएं चैट हिस्ट्री

K News Desktop- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और लाखों लोग सवालों के जवाब, कंटेंट तैयार करने और जानकारी हासिल करने के लिए चैटजीपीटी का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स को यह जानकारी नहीं होती कि उनकी बातचीत चैट हिस्ट्री के रूप में सेव रहती है। ऐसे में अगर आप अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी चैट हिस्ट्री को आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

चैट हिस्ट्री हटाने के लिए सबसे पहले चैटजीपीटी को ओपन करें। स्क्रीन के बाईं तरफ आपको अपनी पुरानी चैट्स की लिस्ट दिखाई देगी। जिस चैट को हटाना है, उसके ऊपर माउस ले जाएं। वहां तीन डॉट (⋯) का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद “डिलीट”का ऑप्शन चुनें। ऐसा करते ही वह चैट आपकी हिस्ट्री से “डिलीट” हो जाएगी।

अगर आप एक साथ सभी चैट्स को डिलीट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सेटिंग्स में जाना होगा। चैटजीपीटी के सेटिंग्स सेक्शन में जाकर डेटा नियंत्रण पर क्लिक करें। यहां आपको चैट हिस्ट्री “डिलीट” करें या सभी चैट्स हटाएं का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपकी पूरी चैट हिस्ट्री हट जाएगी।

हालांकि ध्यान रखें कि एक बार चैट डिलीट होने के बाद उसे वापस नहीं लाया जा सकता। इसलिए अगर किसी चैट में जरूरी जानकारी है, तो उसे पहले सेव कर लेना बेहतर होता है। डिजिटल दौर में प्राइवेसी को लेकर जागरूक रहना बेहद जरूरी है और चैटजीपीटी में मौजूद ये फीचर्स यूजर्स को अपनी बातचीत पर पूरा नियंत्रण देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *