नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से होगा लागू, जानें टैक्सपेयर्स के लिए क्या बदलेगा और क्या रहेगा पहले जैसा?

KNEWS DESK- आने वाले वित्त वर्ष 2026-27 को लेकर कई टैक्सपेयर्स के मन में यह सवाल है कि क्या 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होने वाला है। इसकी वजह है नया कानून Income-tax Act, 2025, जो इसी तारीख से लागू होगा।

हालांकि, इस नए कानून को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि वास्तव में क्या बदल रहा है और क्या नहीं।

क्या 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे टैक्स स्लैब?

सीधा जवाब है नहीं। बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया था कि नए कानून के लागू होने के बावजूद टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानि FY 2026-27 में आपको उसी टैक्स स्ट्रक्चर के अनुसार टैक्स देना होगा, जो अभी लागू है।

पुराना टैक्स सिस्टम (Old Tax Regime)

पुराने टैक्स सिस्टम में स्लैब इस प्रकार हैं:

  • 0 से 2.5 लाख रुपये: कोई टैक्स नहीं
  • 2.5 लाख से 5 लाख रुपये: 5%
  • 5 लाख से 10 लाख रुपये: 20%
  • 10 लाख रुपये से ऊपर: 30%

यह सिस्टम उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जो डिडक्शन और छूट (जैसे 80C, HRA आदि) का लाभ लेते हैं।

नया टैक्स सिस्टम (New Tax Regime) FY 2026-27

नए टैक्स सिस्टम के स्लैब इस प्रकार रहेंगे:

  • 0 से 4 लाख रुपये: 0%
  • 4 लाख से 8 लाख रुपये: 5%
  • 8 लाख से 12 लाख रुपये: 10%
  • 12 लाख से 16 लाख रुपये: 15%
  • 16 लाख से 20 लाख रुपये: 20%
  • 20 लाख से 24 लाख रुपये: 25%
  • 24 लाख रुपये से ऊपर: 30%

नए टैक्स सिस्टम की खास बातें

  • यह अब डिफॉल्ट टैक्स सिस्टम है
  • अगर आप कोई विकल्प नहीं चुनते, तो यही सिस्टम लागू होगा
  • ITR भरते समय आप पुराना सिस्टम चुन सकते हैं (कुछ शर्तों के साथ)
  • सेक्शन 87A के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट मिल सकती है

Income-tax Act, 2025 का क्या असर होगा?

नया कानून टैक्स सिस्टम को ज्यादा सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए लाया गया है। लेकिन इसमें टैक्स स्लैब या रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या बदल रहा है और क्या नहीं?

  • टैक्स सिस्टम का ढांचा (कानून) नया होगा
  • टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
  • नया टैक्स सिस्टम डिफॉल्ट रहेगा
  • दोनों सिस्टम का विकल्प उपलब्ध रहेगा

टैक्सपेयर्स के लिए सलाह

FY 2026-27 में टैक्स प्लानिंग करते समय यह समझना जरूरी है कि आपके लिए कौन सा सिस्टम बेहतर है। अगर आप ज्यादा निवेश और डिडक्शन लेते हैं, तो पुराना सिस्टम सही हो सकता है, वहीं सिंपल टैक्स कैलकुलेशन के लिए नया सिस्टम बेहतर विकल्प है। इसलिए किसी भी भ्रम में न रहें 1 अप्रैल 2026 से टैक्स स्लैब वही रहेंगे, कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *