पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर बाजार, नए रिकॉर्ड के साथ हुआ बंद

KNEWS DESK, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। बाजार आज अच्छे शुरूआत के साथ तेजी करते हुए नए रिकॉर्ड हासिल करके बंद हुआ है।

आज यानी 12 सितंबर का दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा साबित हुआ है। ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेतों और ताजा फॉरेन फंड इनफ्लो की वजह से गुरुवार को कारोबारी सेशन के आखिरी घंटे में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई और वे नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बाजार में ये उछाल तब आई जब अमेरिकी कोर सीपीआई में उम्मीद से थोड़ी ज्यादा बढ़त दिखी। वहीं अब शेयर बाजार के कारोबारियों की नजर भारत के अगस्त कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर रहेगी जो आज ही आने वाला है।

बता दें कि 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,439 प्वाइंट चढ़कर 82,962 जबकि एनएसई निफ्टी 470 प्वाइंट चढ़कर 25,388 पर बंद हुआ। साथ ही सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा चढ़े जबकि सिर्फ नेस्ले इंडिया के शेयर लुढ़के। वहीं सेक्टोरल फ्रंट पर सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को वॉल स्ट्रीट में खास बढ़त दर्ज की गई। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.