शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे फिसले

KNEWS DESK, स्टॉक मार्केट की ओपनिंग आज फिर गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही औंधे मुंह नीचे गिरे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 5 शेयर में तेजी आई है और निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Share Market Today: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, इस वजह से डूब रहे  निवेशकों के पैसे - Stock market decline What is the reason for the decline  in the Indian stock market?

आज यानी 6 सितंबर शुक्रवार को शेयर बाजार अपनी शुरूआत के लगभग एक घंटे बाद नीचे फिसलते देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट आई है। सेंसेक्स में 10.08 बजे 707.30 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के बाद 81,493.85 पर ट्रेड देखा जा रहा है। वहीं बीएसई सेंसेक्स में आज 81,484 तक नीचे गिरा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी 201.75 अंकों या 0.80 फीसदी की गिरावट के बाद 24,943 पर आ गया है।

बता दें कि सुबह 10.30 बजे तक सेंसेक्स की शुरुआत खराब हुई थी और ये 704.61 अंक या 0.86 फीसदी गिरकर 81,496 तक देखने को मिला था यानी ये 82,000 के नीचे फिसल गया है।इसके अलावा सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है जबकि 25 शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 48 शेयर नीचे फिसले हैं जिसमें निफ्टी 25,168.75 तक गया था।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.