LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए क्या हैं नए दाम

KNEWS DESK, 1 जुलाई से LPG सिलेंडर सस्ता हो गया है| यह खबर तेल कंपनी ने सुबह सुबह दी और सिलेंडर की महंगाई में कटौती की|वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही हैं|

LPG की कीमत में बड़ी राहत, 30 रुपये कम हो गए दाम, जानिए नया रेट | Johar LIVE

 

देश के लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है| तेल बेचने वाली कंपनियों ने सोमवार, 1 जुलाई 2024 को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में करीब 30 रुपये तक की कटौती कर दी है| वहीं इन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती नहीं की है, बल्कि होटलों और रेस्टोरेंट्स में यूज होने वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को कम किया गया है| यह एलपीजी सिलेंडर 19 किलो का होता है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलो का होता है| इसके अलावा आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है| इसमें आखिरी बार 9 मार्च, 2024 को बदलाव किया गया था और रेट में 100 रुपये की कटौती की गई थी| अब आम जनता को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें महंगे गैस सिलेंडर से थोड़ी राहत मिलेगी|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.