8वें वेतन आयोग में सुनहरा मौका! महीने में सिर्फ 12 दिन काम, सैलरी 90,000 रुपये

KNEWS DESK – आठवें वेतन आयोग को लेकर जहां सैलरी बढ़ोतरी और लागू होने की तारीख की चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं इस बीच नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 8th Pay Commission ने अपनी रिसर्च टीम के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनमें आकर्षक सैलरी पैकेज भी ऑफर किया जा रहा है।

रिसर्च टीम के लिए भर्ती

8th Pay Commission ने कंसल्टेंट आधारित पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी, जिसमें उम्मीदवारों को फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह से काम करने का विकल्प मिलेगा। चयनित उम्मीदवार आयोग की रिसर्च और एनालिसिस टीम का हिस्सा बनेंगे, जहां उनका काम सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी सिफारिशों पर काम करना होगा।

कौन-कौन से पद हैं खाली?

आयोग ने तीन तरह के पदों पर वैकेंसी निकाली है:

  • सीनियर कंसल्टेंट – 5 पद
  • कंसल्टेंट – 5 पद
  • यंग प्रोफेशनल – 10 पद

सीनियर कंसल्टेंट के लिए 10 साल से अधिक अनुभव और अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। कंसल्टेंट पद के लिए कम से कम 6 साल का अनुभव और उम्र सीमा 40 वर्ष है। वहीं यंग प्रोफेशनल के लिए 4 साल का अनुभव और अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

सैलरी कितनी मिलेगी?

इन पदों पर सैलरी भी काफी आकर्षक रखी गई है:

  • सीनियर कंसल्टेंट
    • फुल टाइम: ₹1.80 लाख प्रति माह
    • पार्ट टाइम (12 दिन): ₹90,000
    • पार्ट टाइम (6 दिन): ₹45,000
  • कंसल्टेंट
    • फुल टाइम: ₹1.20 लाख प्रति माह
    • पार्ट टाइम (12 दिन): ₹60,000
    • पार्ट टाइम (6 दिन): ₹30,000
  • यंग प्रोफेशनल
    • फुल टाइम: ₹90,000 प्रति माह
    • पार्ट टाइम (12 दिन): ₹45,000
    • पार्ट टाइम (6 दिन): ₹22,500

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रूटनी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 8th Pay Commission के पास यह अधिकार होगा कि वह किसी भी आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार कर सके, और चयन समिति का फैसला अंतिम माना जाएगा।

क्या होगा काम?

इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को रूटीन ऑफिस वर्क नहीं करना होगा, बल्कि उनका मुख्य फोकस रिसर्च और डेटा एनालिसिस पर रहेगा। उन्हें सरकार के लिए ऐसी सिफारिशें तैयार करनी होंगी, जो भविष्य में लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को प्रभावित कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *