गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, फिर बने एशिया से सबसे अमीर शख्स

Knews Desk, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों में जोरदार उछाल आया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 31 मई तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की ग्रोथ हुई है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। उन्होंने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया 11वें सबसे दौलतमंद व्यक्ति बन गए हैं।

गौतम अडानी के लिए साल 2023 बेहद खराब साबित हुआ था। 24 जनवरी 2023 को जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की थी। उसके हफ्तेभर के भीतर अडानी के शेयरों में आई सुनामी के चलते वह टॉप-3 से खिसकते हुए Top-10 बिलिनियर लिस्ट से बाहर हो गए थे। अब करीब 16 महीने बाद वह फिर से एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

About Post Author