‘तू दलित है’…जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड को यूजर ने किया ट्रोल, शिखर पहाड़िया ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

KNEWS DESK –  बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में शिखर पहाड़िया ने एक ट्रोलर को करारा जवाब देकर सबका ध्यान खींचा।

शिखर पहाड़िया का सशक्त जवाब

दिवाली के मौके पर शिखर पहाड़िया ने अपनी गर्लफ्रेंड जाह्नवी कपूर और अपने पालतू कुत्तों के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। जहां कई फैंस ने इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया, वहीं एक ट्रोलर ने उनकी जाति को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। यूजर ने लिखा, “लेकिन तू तो दलित है। शिखर पहाड़िया इस ट्रोलिंग को नजरअंदाज नहीं कर सके और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस टिप्पणी का जवाब देते हुए लिखा, यह दुखद है कि 2025 में भी लोग इतनी संकीर्ण मानसिकता रखते हैं। भारत की ताकत उसकी विविधता और समावेशिता में है, जिसे कुछ लोग अब भी समझने में असमर्थ हैं। दिवाली का त्योहार प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है, लेकिन कुछ लोग इसे भी नफरत फैलाने का अवसर बना लेते हैं। अगर आपको खुद को शिक्षित करने की आवश्यकता है, तो यही सही समय है। क्योंकि इस समय एकमात्र अछूत चीज आपकी सोच है।

fallback

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता

शिखर पहाड़िया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे हैं। शिखर और जाह्नवी बचपन के दोस्त हैं और हाईस्कूल तक साथ पढ़े हैं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय के लिए उनके बीच दूरी आ गई थी। हाल ही में दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिससे उनके दोबारा करीब आने की अटकलें तेज हो गई हैं।

शिखर पहाड़िया ने दिवाली के अवसर पर जो पोस्ट साझा की थी, उसमें उन्होंने लिखा, हमारी तरफ से आपको दिवाली की शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से आपके जीवन में प्रकाश और समृद्धि आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धार्मिक मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वे लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उत्थान करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.