थिएटर में चुपके से ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचीं यामी गौतम, कैमियो सीन पर दिया मजेदार रिएक्शन

KNEWS DESK – Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar The Revenge बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में भी इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें Yami Gautam नजर आ रही हैं।

बहन के साथ थिएटर पहुंचीं यामी गौतम

दरअसल, यामी गौतम हाल ही में अपनी बहन Surilie Gautam के साथ चुपचाप ‘धुरंधर 2’ देखने थिएटर पहुंचीं। इस दौरान उनकी बहन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्क्रीन पर यामी का कैमियो सीन चल रहा था।

वीडियो में जैसे ही कैमरा यामी गौतम की ओर घुमाया गया, उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छुपा लिया और चुप रहने का इशारा करती नजर आईं। उनका ये क्यूट रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म की शुरुआत में ही यामी गौतम को स्पेशल थैंक्यू दिया गया है। ‘धुरंधर 2’ में उनका कैमियो छोटा जरूर है, लेकिन काफी दमदार बताया जा रहा है। वह एक अहम मोड़ पर नजर आती हैं, जब फिल्म में एक्शन अपने चरम पर होता है।

पति आदित्य धर की फिल्म पर जताया गर्व

फिल्म के डायरेक्टर Aditya Dhar हैं, जो यामी गौतम के पति भी हैं। यामी ने पहले ही फिल्म को लेकर कहा था कि यह दर्शकों को बेहद पसंद आएगी और लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

वहीं उनकी बहन सुरिली गौतम ने भी पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्हें आदित्य धर पर गर्व है और अपनी बहन को “स्ट्रेंथ और लक का पिलर” बताया।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने महज 8 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़+ कमाई, भारत में 800 करोड़ ग्रॉस के करीब और आठवें दिन 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया है| फिल्म के एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है।

पिछली फिल्म में भी मिला था प्यार

यामी गौतम की पिछली फिल्म Haq थी, जिसमें उन्होंने Emraan Hashmi के साथ काम किया था। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *