World Environment Day: आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट, एक्ट्रेस ने नए एडवेंचर्स का किया ऐलान

KNEWS DESK – आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है| इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 1972 में की थी| वहीं आमजन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं| इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी एक वीडियो शेयर किया है|

आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो कुछ नया लेकर आ रही हैं लेकिन क्या इसका खुलासा नहीं किया है| एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा दो नए दोस्त और कभी न ख़त्म होने वाले एडवेंचर्स.. बने रहें। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।

मलाइका अरोड़ा ने भी किया पोस्ट 

विश्व पर्यावरण दिवस पर मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट शेयर किया है एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हरे भरे पेड़ों के बीच दिखाई दे रही हैं| एक्ट्रेस ने लिखा, आइए विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

अनन्या पांडे भी शेयर किया वीडियो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जिसमें वह घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, धरती हमारी नहीं, हम धरती के हैं पट्टी की इमोजी के साथ #EnvironmentDay।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी में लेता हूं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश

About Post Author