सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री? सोशल मीडिया सपोर्ट के बाद चर्चा तेज

KNEWS DESK – बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक खास वजह से सुर्खियों में हैं, और वो है उनका दिल जीत लेने वाला सपोर्ट। हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन-एक्टर Rajpal Yadav के लिए खुलकर आवाज उठाई, जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी।

राजपाल के सपोर्ट में उतरे सलमान

दरअसल, एक शो के दौरान राजपाल यादव पर डॉलर लोन को लेकर तंज कसा गया था, जिसे लेकर माहौल थोड़ा असहज हो गया। ये बात सलमान खान को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए राजपाल का समर्थन किया। इतना ही नहीं, एक अवॉर्ड शो में भी जब होस्ट ने राजपाल का मजाक उड़ाया, तो सलमान ने तुरंत जवाब देकर उन्हें सपोर्ट किया।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान, राजपाल के साथ खड़े नजर आए हों। इससे पहले भी जब राजपाल यादव कानूनी मुश्किलों में फंसे थे, तब सलमान ने आर्थिक मदद कर उनका साथ दिया था।

फिल्मों में साथ दिख सकते हैं दोनों

अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान जल्द ही प्रोड्यूसर Dil Raju और डायरेक्टर Vamshi Paidipally के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट Nayanthara नजर आ सकती हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म में राजपाल यादव की भी एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में सलमान के ‘राइट हैंड’ के रूप में दिखेंगे| एक ऐसा किरदार जो कहानी में अहम भूमिका निभाएगा और जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग भी देखने को मिलेगी।

पहले भी साथ कर चुके हैं काम

सलमान खान और राजपाल यादव की जोड़ी पहले भी फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। दोनों Mujhse Shaadi Karogi और Partner जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं, जो 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा डायरेक्टर Priyadarshan भी उन्हें अपनी फिल्मों का अहम हिस्सा मानते हैं और ‘मालामाल वीकली 2’ में उनकी वापसी की चर्चा भी जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *