पंकज त्रिपाठी क्यों नहीं बताते अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानियां ? एक्टर ने खुद बताई वजह

KNEWS DESK- अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी का नाम आज टॉप एक्टर्स में लिया जाता है| एक्टर इन दिनों ‘फुकरे 3’ से लोगों के दिलों में अपना जादू चला रहे हैं| इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करने से क्यों कतराते हैं|

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को पैर में चोट लगने के बाद भी खेतों में काम करते देखा है| एक्टर ने बताया- उन्होंने भी बहुत मुश्किलों का सामना किया है| उनका कहना है कि मैं ये कहानियां नहीं बताता क्योंकि लोगों को लगेगा कि मैं सहानुभूति चाहता हूं| जब भी हम दलित लोगों की कहानी सुनाते हैं| लोग उसके पीछे बस एक सैड सा बैकग्राउंड म्यूजिक डालते हैं और रील बना देते हैं|

पंजक त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पता है कि करियर के इस पॉइंट पर अब वो मिडल क्लास नहीं रहे हैं  लेकिन अभी भी उनके वैल्यूज मिडल क्लास वाले ही हैं| उन्होंने कहा – मेरी परवरिश 23 साल तक गांव में हुई है| मैं एक मध्यमवर्गी परिवार से आता हूं| मैं कल ही सोच रहा था, जब भी मैं किसी होटल में जाता हूं और खाना ऑर्डर करता हूं, तो मैं उनसे कहता हूं कि खाना कम ही भेजें, क्योंकि अगर बर्बाद हो जाएगा तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा|

पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी आशी के बारे में भी खुलकर बात करते हुए कहा कि आशी कोई गोल्डन स्पून के साथ पैदा हुई बच्ची नहीं है| उसने अपने माता-पिता को हर चीज के लिए स्ट्रगल करते हुए देखा है| वो कोई भी डिसीजन लेने से पहले अपने माता-पिता से 10 बार सलाह लेती है|

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘ओएमजी 2’ में दिखे थे, जिसमें एक्टर की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया गया| इन दिनों वह ‘फुकरे 3’ में काम करते नजर आ रहे हैं| इसके अलावा वो ‘मैं अटल हूं’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं|

About Post Author