आयशा टाकिया ने क्यों डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट ? ट्रोलिंग या सोशल मीडिया ब्रेक, क्या है वजह…?

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर हो रही है। हाल ही में, आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इंडियन लुक में पोस्ट साझा किया था, जिसने एक बार फिर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है या सिर्फ डिएक्टिवेट किया है, यह सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

आयशा का लुक और ट्रोलिंग

आयशा टाकिया की हालिया पोस्ट में उनका लुक पहले से काफी अलग नजर आ रहा था। इस बदलाव ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी, और कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया| आयशा, जो पहले अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर थीं, अब सर्जरी के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही हैं| इस ट्रोलिंग ने ऐसा सीन बना दिया कि आयशा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया।

इंस्टाग्राम अकाउंट का गायब होना

बीती शाम तक आयशा का इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह से एक्टिव था, लेकिन अब यह उपलब्ध नहीं है। जब यूजर्स आयशा का नाम सर्च करते हैं, तो एक मैसेज दिखाई देता है: “Sorry, this page isn’t available।” इस स्थिति को देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आयशा ने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है या फिर उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हालांकि, यह सच्चाई केवल आयशा ही जानती हैं।

एयरपोर्ट पर हुई ट्रोलिंग 

आयशा का ट्रोलिंग का यह मामला पहली बार नहीं है। फरवरी में, एयरपोर्ट पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद भी उन्हें ट्रोल किया गया था। उस समय, आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यार और शांति का संदेश देते हुए ट्रोलिंग का जवाब दिया था। उन्होंने इस मामले में अपनी सकारात्मकता और संयम को बनाए रखा और ट्रोलिंग को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया|

About Post Author