‘जहां दर्द है वहां मर्द है’… रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

KNEWS DESK – बॉलीवुड के फैंस के लिए खुशखबरी है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में रणवीर सिंह और संजय दत्त ने अपनी फुल फॉर्म दिखाई, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गई है।

ट्रेलर में न सिर्फ तेज़-तर्रार एक्शन सीन्स हैं, बल्कि दमदार डायलॉग्स ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। संजय दत्त के एक लाइन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी: “जहां दर्द है वहां मर्द है।”

ट्रेलर में खास बातें

ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी भी दिखाई दिए। बैकग्राउंड म्यूजिक और पहले पार्ट के कुछ सीन्स ने ट्रेलर को और प्रभावशाली बना दिया। ट्रेलर से साफ़ हो गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी में सत्ता की जंग भड़क गई है और लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा, यही फिल्म की बड़ी कहानी होगी। साथ ही हमजा की बैक स्टोरी और राकेश बेदी का फनी अंदाज भी ट्रेलर में देखने को मिला।

रिलीज डेट

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी उसी सफ़लता को दोहरा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *