जब करीना कपूर ने की थी प्रियंका की तारीफें, सोनम को बीच में बोलना पड़ा था भारी

KNEWS DESK- बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर एकबार सोनम कपूर के साथ कॉफी विद करण शो पर पहुंचीं| जहां उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफें की| उसी दौरान सोनम ने बीच में दखल दिया, जिसपर करीना ने उन्हें जवाब दे दिया|

वैसे तो करीना को कई बार प्रियंका की तारीफ करते देखा गया है लेकिन एक बार करण के शो में करीना और सोनम कपूर दोनों पहुंचीं| वहां करीना कपूर से पूछा गया कि उन्हें दीपिका पसंद हैं या प्रियंका? इसके जवाब में एक्ट्रेस बोलीं कि अब दोनों ही हॉलीवुड में है| इस पर फौरन सोनम बोलीं, सो एम आई बाय द वे|

वैसे करीना ने उनकी बात काटते हुए कहा- अरे पर वो अभी भी एक्टिव हैं ना| फिर मुस्कुराते हुए सोनम ने कहा- हां वो एक्टिव हैं, मैं एक्टिव नहीं| इसके बाद करीना कपूर ने कहा था कि वेरी गुड सब हॉलीवुड जा रहे हैं| फिर सोनम ने कहा-हमें और काम मिलने वाला है| करीना ने सोनम की इस बात को नजरअंदाज  करते हुए प्रियंका की तारीफों के पुल बांधने शुरू करे| करीना ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका में वो डेडिकेशन है| उन्होंने देश के लिए कुछ ऐसा किया है जो वाकई काबिल ए तारीफ है| हर किसी में इतना दम नहीं होता| इतना डेडिकेशन है उनमें| मैं पैशेनेट हूं एक्टिंग के मामले में पर मेरे अंदर ये कम है जो प्रियंका में है..!

About Post Author