पत्नी को छोड़ लाडली वामिका संग लंच डेट पर निकले विराट, अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के साथ बिता रहीं वक़्त

KNEWS DESK – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने न्यू बॉर्न बेबी अकाय संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं| कपल अकाय के जन्म से ही लंदन में हैं| इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी लाडली बेटी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है| जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं| लेकिन फोटो में अकाय और अनुष्का नजर नहीं आ रहे हैं|

IPL से समय निकालकर बेटी संग यूं खुशी के पल बिताते दिखे विराट कोहली, तस्वीर  देख फैंस बोले-किंग और प्रिंसेस - Virat Kohli Spending Quality Time With  Daughter Vamika And Wife ...

लाडली के साथ लंच डेट पर निकले विराट कोहली 

लवली कपल विराट और अनुष्का अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| कपल ने 15 फ़रवरी को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है| इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी| साथ ही विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी बताया है| उन्हें लिटिल चैम्प का नाम अकाय है| जिसके बाद सभी उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं| वहीं अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है| जिसमें विराट अपनी बेटी वामिका के साथ एक कैफ़े में लंच करते नजर आ रहे हैं| हालांकि इस फोटो में अनुष्का और अकाय नहीं दिख रहे हैं|

ये फोटो रेडइट पर शेयर की गयी है| जिसमें विराट और वामिका क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं| वहीं फैन्स इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- ‘मैं जनता हूं कि हम उसे पीछे से देख प् रहे हैं लेकिन वो बहुत क्यूट लग रही है उसके बाल कितने प्यारे हैं| विराट कोहली एक अच्छे पिता और पति हैं|’एक यूजर ने कपल  को भारत वापस आने के लिए कमेंट किया- “घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए रे|”

virat spotted in london with vamika!
byu/sleepyypqnda inBollyBlindsNGossip

एक यूजर ने लिखा- पापा बड़ी बेटी को बहार ले जा रहे हैं ताकि मां और अकाय क्वालिटी टाइम बिता सके| ये बहुत प्यारा है मेरा मतलब है कि ऐसा बहुत कम लोग करते हैं|” फोटो में वामिका ने ब्लू और व्हाइट चेक स्वेटर पहना है और अपने लंबे बालों को पोनीटेल किया हुआ है| फैन्स वामिका के हेयर स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – सपा को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक हाकिम चंद्र बिंद ने किया बीजेपी प्रत्याशी का सपोर्ट !

About Post Author