लंदन में ‘जय श्री राम’ का जाप करते नजर आए विराट-अनुष्का, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – पिछले कई समय से ये अफवाह आ रही थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो जायेंगे| अब हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यूके से नया वीडियो वायरल हो रहा है| पिछले हफ्ते अनुष्का और विराट को यूके शहर में एक पेयर मीटिंग अटेंड करते देखा गया था| वीडियो में दोनों भगवान की पूजा में मग्न दिखाई दे रहे हैं|

Anushka Sharma-Virat Kohli के बीच आईं दूरियां, पोस्ट शेयर कर बताया -  Anushka Sharma shares glimpses of her quarantine life with Virat Kohli tmov  - AajTak

‘जय श्री राम’ का जाप करते नजर विराट-अनुष्का 

एक मौके पर विराट को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया| इसके अलावा अनुष्का के साथ विराट भी श्री राम, जय राम का जाप करते नजर आए| हालांकि यहां दोनों भक्ति में लीन नजर आए| विराट कोहली ने कैजुअल टी शर्ट, चश्मा और टोपी पहनी हुई थी| तो वहीं अनुष्का भी सिंपल टी शर्ट में कीर्तन करती दिखीं|

शिफ्ट हो जायेंगे लंदन!

यूके में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की वजह से फैन्स को संदेह है कि कपल वहीं पर हमेशा के लिए शिफ्ट हो सकते हैं| इसके पहले 2023 में विराट ने एक लम्बा ब्रेक लिया था| इसके बाद विराट और वामिका को भी साथ में समय बिताते हुए स्पॉट किया गया था| कथित तौर पर अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी के कई महीने लाइमलाइट से दूर लंदन में बिताए। इससे लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि अकाय का जन्म लंदन में हुआ था।

https://x.com/coolfunnytshirt/status/1812725107078426701

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है|

यह भी पढ़ें – IIMC में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए कौन से पद हैं खाली!

About Post Author