KNEWS DESK – विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ साल 2023 की सबसे सफल फिल्म बनकर सामने आई। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब पसंद किया। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय से हर किसी के दिल को छू लिया जिसके लिए एक्टर को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवार्ड मिला। हाल ही में एक साक्षात्कार में विक्रांत ने 12वीं फेल को ‘रीस्टार्ट मोमेंट’ बताया|

निर्देशक विधु विनोद की बात को एक्टर ने किया याद
साक्षात्कार में विक्रांत फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ बातचीत को याद करते हुए बताया कि ’12वीं फेल डायरेक्टर’ ने उनसे कहा था कि इंडस्ट्री में कई वर्षों से काम करने के बावजूद वे लोगों के लिए अंजान हैं। विक्रांत ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे कहा था कि तुझे कोई नहीं जानता। बहुत सारे लोग तुझे नहीं जानते, तू काम कर रहा है इतने सालों से’।
विक्रांत ने ’12वीं फेल’ को बताया ‘रीस्टार्ट मोमेंट’
फिल्म रिलीज के 3 माह बाद भी थिएटर में जमी हुई है। हाल ही में ’12वीं फेल’ ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे के मौके का जश्न भी मनाया। इस दौरान फिल्म के कलाकार और निर्देशक एक साथ नजर आए। इस जश्न के मौके पर फिल्म की लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने ’12वीं फेल’ को अपने करियर में ‘रीस्टार्ट मोमेंट’ बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे करियर में 12वीं फेल मेरे लिए असल में ये एक रीस्टार्ट मोमेंट ही था’।
विक्रांत ने निर्देशक का आभार किया व्यक्त
इस दौरान विक्रांत ने विधु विनोद चोपड़ा की बात को याद करते हुए उसे स्वीकार किया। उन्होंने फिल्म में मौका देने के लिए निर्देशक का आभार भी व्यक्त किया। गौरतलब है कि आईपीएस मनोज शर्मा की रियल लाइफ पर आधारित इस फिल्म पर अनुराग शर्मा ने एक किताब लिखी, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म में बदला।
स्टारकास्ट
विक्रांत ने इस दौरान विधु विनोद चोपड़ा के मार्गदर्शन में पुरानी आदतों को छोड़कर नए दृष्टिकोण को अपनाने के अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं सर के साथ लगभग 2.5 साल से उस फिल्म पर हर दिन रीस्टार्ट कर रहा था। हर दिन जब आप जागते हैं तो यह एक रीस्टार्ट मोमेंट होता है’ 12वीं फेल में विक्रांत के अलावा मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी सहित कई कलाकार शामिल थे।
यह भी पढ़ें –देहरादून : सीएम धामी ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं