विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल से प्रभावित हुए वरुण धवन, बोले- ‘सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक…’

KNEWS DESK- ओटीटी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में धमाल मचाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| ये फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है| बॉक्स ऑफिस पर भी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल हिट साबित हुई है| ये फिल्म देखने के बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय दी है| वहीं अब हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने भी इस फिल्म को देखा और इसको लेकर अपना रिव्यू भी दिया, जिस पर विक्रांत मैसी ने अपना रिएक्शन दिया है|

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्रांत मैसी की 12वीं फेल फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया| उन्होंने लिखा- ये फिल्म उन सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है जो मैंने लंबे समय में देखी है| इसके लिए धन्यवाद| वहीं, उनकी इस स्टोरी पर फिल्म में नजर आने वाले विक्रांत ने अपना रिएक्शन दिया| विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर  लिखा-  अब तो हीरो नंबर 1 ने भी बोल दिया!!! बहुत बहुत धन्यवाद वीडी| बहुत बहुत प्यार भाई| इसके साथ ही उन्होंने दिल और हग करने वाला इमोजी भी शेयर किया|

बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी और अब तक चर्चा में बनी हुई है| इतना ही नहीं फिल्म ने IMDb पर 10 से 9.2 की रेटिंग हासिल की है| ये फिल्म अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है, जिनमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर नजर आ रहे हैं| फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की सफलता पर आधारित सच्ची कहानी है|

About Post Author