वरुण धवन को लगी गंभीर चोट, शेयर की तस्वीर, फैंस हुए परेशान

KNEWS DESK –  बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ (Baby John) हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई है। वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश संग वरुण धवन की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, इसी बीच वरुण धवन से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है – अभिनेता शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं।

वरुण धवन को लगी गंभीर चोट

वरुण धवन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने घायल होने की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चोटिल ऊंगली की तस्वीर साझा की, जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। तस्वीर में उनकी ऊंगली पर गहरा कट साफ नजर आ रहा है। हालांकि, अब उनकी चोट भरने की प्रक्रिया में है, लेकिन तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोट कितनी गंभीर रही होगी।

चोट की वजह से फैंस हुए परेशान

फैंस सोशल मीडिया पर वरुण धवन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनकी इस चोट को लेकर हालांकि उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी है कि यह कैसे हुई, लेकिन इतना साफ है कि यह हादसा किसी स्टंट या शूटिंग के दौरान हुआ होगा।

Varun Dhawan

‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे वरुण धवन

चोट के बावजूद वरुण धवन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनकी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में उन्होंने सनी देओल के साथ एक तस्वीर साझा की, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है, और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author