एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं उर्वशी रौतेला, को-ऑर्ड सेट पहने बिंदास लुक में दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK-  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने शानदार लुक्स के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के लुक का काफी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं उर्वशी को गुरुवार यानि आज मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां से उनके लुक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो बेहद बिंदास लग रही हैं|

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं उर्वशी रौतेला ने फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहना था| साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट फ्लैट्स भी कैरी किये थे| उर्वशी ने अपने लुक को शेड्स के साथ पूरा किया|

को-ऑर्ड सेट पहने उर्वशी रौतेला बेहद प्यारी लग रही थीं| एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है| उनका फैंस के साथ दोस्ताना अंदाज भी फोटोज पर साफ़ झलक रहा है|

एक्ट्रेस के काम की बात की जाए तो उन्हें हाल ही में नीरज पाठक की ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में देखा गया था, जिसमें रणदीप हुडा, अमित सियाल, शालीन भनोट और राहुल मित्रा भी अहम भूमिका में नजर आए थे|

About Post Author