उर्वशी रौतेला मना रहीं आज अपना 30वां जन्मदिन, एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें की शेयर, हनी सिंह के लिए लिखी ये बात

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं| एक्ट्रेस ने मशहूर सिंगर हनी सिंह के साथ लव डोज 2 के सेट पर अपना बर्थडे मनाया| एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| साथ ही हनी सिंह के लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है|

उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सिंगर हनी सिंह के साथ लव डोज 2 के सेट पर सोने से बना केक काटा| एक्ट्रेस ने इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस 24 कैरेट रियल सोने से बना केक कट करती नजर आ रही हैं| इस दौरान उर्वशी रेड कलर की साइड ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं| वहीं हनी सिंह ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं|

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि लव डोज 2 के सेट पर जन्मदिन समारोह| मेरी यात्रा की टेपेस्ट्री में हनी सिंह को धन्यवाद, आपकी उपस्थिति कृतज्ञता के धागों से बुनी गई है| आपके अथक प्रयासों और मेरे लिए सच्ची चिंता ने एक शानदार अध्याय तैयार किया है| आपके लिए मेरी भावनाओं की गहराइयों को पकड़ने के लिए शब्द लड़खड़ा रहे हैं| उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

About Post Author