उर्फी जावेद के चेहरे पर कीड़े ने काटा, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, शेयर की तस्वीर

KNEWS DESK – उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| कई बार एक्ट्रेस अपने फैशन को लेकर ट्रोल होती हैं| हालांकि इसका उनपर कोई असर नहीं होता है| हाल ही में एक्ट्रेस के चेहरे का काफी बुरा हाल हो गया है| दरअसल कीड़े ने उर्फी के मुंह में काट लिया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस के चेहरे पर इंफेक्शन हो गया है|

उर्फी जावेद ने शेयर की फोटो 

उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है| जिसमें एक्ट्रेस ने अपने हाथ से आधा मुंह छुपाया हुआ है| वहीं आधे चेहरे लाल निशान दिख रहे हैं| फोटो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा- कीड़े के काटने से इंफेक्शन फेल गया है, हालांकि, अब थोड़ा सा बेहतर है|

वीडियो किया शेयर 

उर्फी जावेद ने एक वीडियो भी शेयर किया है| जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि कीड़े ने रात में उन्हें किस किया और चेहरे पर  लाल निशान पड़ गए|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: समान नागरिकता कानून पर राष्ट्रपति की मोहर लगने पर सीएम धामी ने जताया आभार, कहा – “इस कानून से महिलाओं को उत्पीड़न से मिलेगी राहत”

About Post Author