सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है| वहीं एक्टर एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं| वहीं सलामन खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है| एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग हुई है|

Firing outside Salman Khan's Galaxy apartment- सलमान खान के गैलेक्सी  अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, बॉलीवुड न्यूज News | Zoom TV

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग 

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग हुई है| ये फायरिंग उसी जगह हुई जहां ईद के खास मौके पर सलमान खान घर से बाहर निकले थे और फैन्स को अपना दीदार कराया था| वहीं ईद के चंद दिन बाद ही उसी जगह पर तड़के सुबह लगातार फायरिंग हुई जिसे देखकर लग रहा है कि जो लोग सलमान खान को लगातार धमकियां दे रहे हैं ये भी उसी का काम हो सकता है| मामले की तेजी से जांच शुरू हो गयी है|

एक्टर की बिल्डिंग को निशाना 

सलमान खान को डराने-धमकाने के लिए उनके घर के बाहर फायरिंग करने से ज्यादा सही जगह भला क्या हो सकती है| एक्टर को इंडस्ट्री का दबंग माना जाता है और वे देश के भी प्रभावशाली  शख्सियतों में से एक हैं. ऐसे में उनके घर की बिल्डिंग को निशाना बनाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि गिरोह, सलमान खान को दहशत में रखने की कोशिश कर रहा है|

ये पहली बार नहीं है सलमान खान को साल 2018 से धमकियां मिल रही हैं जो उनके काला हिरण मामले से जुड़ी हुई हैं वहीं एक्टर को साल 2022 और 2023 में अधिकारिक तौर पर धमकी मिली थी|

यह भी पढ़ें – नैनीताल: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में किया गया सभा का आयोजन, बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रहें मौजूद

About Post Author