शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोबोट बनीं कृति सेनन के प्यार में पड़े एक्टर

KNEWS DESK – शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का शानदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है| इस फिल्म के जरिए शाहिद और कृति पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं| फैंस दोनों सितारों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं| ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रोमांस और ड्रामे से भरपूर दिखाई दे रहा है|

Shahid Kapoor और Kriti Sanon की रोमांटिक जोड़ी दिखाती फिल्म को मिल गया नाम,  खुद एक्टर ने किया खुलासा

शाहिद-कृति की फिल्म का ट्रेलर 

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर को देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है| फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी| फिल्म में वे एक अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल निभाने वाली हैं जो इंडियन फैमिली में बहू बनकर आएंगी और सभी को हैरान कर देंगी| ट्रेलर के आखिर में दिखाया गया है कि सिफरा (कृति सेनन) कोई लड़की नहीं बल्कि असल में एक रोबोट हैं|

स्टारकास्ट

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के ट्रेलर में शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लेकर गाने तक दर्शकों को फिल्म से बांधे रखने वाले हैं| डायरेक्टर अमित जोशी और अराधना शाह की फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी समेत कई दिग्गज एक्टर्स दिखाई देंगे|

रिलीज डेट

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसी साल वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने के लिए तैयार है| शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें – ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग में किया शानदार कलेक्शन, करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंची फिल्म

About Post Author