अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रेक हुआ रिलीज, फैन्स ने कहा ‘ये गाना ब्लॉकबस्टर है’

KNEWS DESK – अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं| ये एक एक्शन वॉर फिल्म है| जिसमें अक्षय और टाइगर दमदार अवतार में नजर आयेंगे| बड़े मियां छोटे मियां का तिजर रिलीज हो चुका है| वहीं अब फिल्म का टाइटल ट्रेक जारी कर दिया गया है| जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| गाने को विशाल मिश्रा और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है|

Bade Miyan Chote Miyan title track teaser out: Akshay Kumar, Tiger Shroff brings energy in new song - APN News

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रेक हुआ रिलीज

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर की शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी| फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज हो गया है| ये गाना काफी एनर्जेटिक है| अगर अपने पुरानी फिल्म का गाना सुना है तो ये गाना आपको थोड़ा मायूस कर देगा| गाने को फिल्म के रिदम पर बनाया गया है| गाने में अक्षय कुमार अपने स्टेप्स से सभी को हैरान कर रहे हैं| दिलचस्प बात तो ये है कि इस गाने में अक्षय टाइगर के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं| जोकि डांस के उस्ताद माने जाते हैं| ऐसे में फैन्स अक्षय के एफर्ट, फिटनेस और डेडीकेशन की  जमकर तारीफ कर रहे हैं|

‘बड़े मियां छोटे मियां’

‘बड़े मियां छोटे मियां’ को विशाल मिश्रा और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है| गाने के बीच में एक रैप भी दिया गया है, जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं| गाने को बोस्को सीजर ने कोरियोग्राफर किया है| ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

फैन्स ने की जमकर तारीफ 

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टाइटल ट्रेक की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं| इसका ओरिजिनल वर्जन साल 1998 में आया था| वहीं अब ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया टाइटल ट्रेक आज की जनरेशन को पसंद आ रहा है| फैन ने गाने की तारीफ में लिखा-अक्षय सर और टाइगर सर का डेडली कॉम्बिनेशन| वहीं एक ने लिखा अक्षय, विशाल और अनिरुद्ध का ये गाना ब्लॉकबस्टर है| एक ने कहा कि ये गाना दोस्ती और दोस्तों के नाम है|

यह भी पढ़ें – उत्तरप्रदेश: ईश्वर की कृपा है कि मुझे कल्कि धाम के शिलान्यास का अवसर मिला- पीएम मोदी

About Post Author