अक्षय कुमार संग मस्ती करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, मनाया अप्रैल फूल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं फिल्म रिलीज से पहले आज टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ अप्रैल फूल मनाया है, जिसका मजेदार वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें एक्टर एक कोलड्रिंक की बोतल को शेक करते नजर आ रहे हैं, जिसको वो शेक करने के बाद चेयर पर रख देते हैं और दोस्तों के साथ खेलने लगते हैं| फिर अक्षय कुमार वहां आते हैं, जिनसे टाइगर वो बोतल को उठाकर देने के लिए बोलते हैं| अक्षय बोतल उठाते हैं, तो टाइगर कहते हैं- खोल दीजिये| इसके बाद अक्षय जैसे ही बोतल खोलते हैं वो तो कोलड्रिंक पूरी अक्षय के चेहरे पर उड़ जाती है|

इस मूमेंट पर अक्षय कुमार एकदम हैरान रह जाते हैं और टाइगर के साथ बाकी के लोग भी जोर से हंसने लगते हैं| फिर अक्षय भी मजेदार अंदाज में गोल-गोल घूमते हुए कोलड्रिंक उड़ाने लगते हैं| टाइगर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है| उन्होंने वीडियो पर लिखा कि अप्रैल फूल बड़े मियां| एक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

About Post Author