टाइगर श्रॉफ, शहनाज गिल और सान्या मल्होत्रा ​​मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें स्टार्स के लुक

KNEWS DESK –  बॉलीवुड सेलिब्रिटी को अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है| इस बार टाइगर श्रॉफ, शहनाज गिल और सान्या मल्होत्रा ​​को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

टाइगर श्रॉफ ने ग्रे डेनिम जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक शूज से पूरा किया। टाइगर को आखिरी बार विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गणपथ’ में कृति सेनन और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था।

शहनाज गिल ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप-टॉप पहना था। उन्होंने अपने आउटफिट को शेड्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। आखिरी बार शहनाज भूमि पेडनेकर के साथ ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं।

सान्या मल्होत्रा ​​व्हाइट स्वेटर के साथ ब्लैक जैगिंग पहने नजर आईं। उन्होंने अपने आउटफिट को ब्लैक कैप और टोट बैग के साथ पूरा किया। सान्या हाल ही में मेघना गुलज़ार के निर्देशित फिल्म “सैम बहादुर” में सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें – अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में मां-बेटी की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, ‘घर मोरे परदेसिया’ गाने पर नीता-ईशा ने किया जबरदस्त डांस

About Post Author