परिवार संग शिल्पा शेट्टी ने उदयपुर में इस तरह एन्जॉय किया वेकेशन, एक्ट्रेस बोलीं- ‘रूरल इंडिया बहुत खूबसूरत है..’

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ उदयपुर वेकेशन मनाने गईं थीं| जहां एक्ट्रेस ने न सिर्फ जंगल सफारी के मजे लिए बल्कि रूरल भारत को भी बेहद करीब से देखा, जिसकी झलक अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है|

शिल्पा शेट्टी ने अपने वेकेशन का एक खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है| वीडियो में उन्होंने अपनी पूरी उदयपुर ट्रिप की झलकियां साझा की| वीडियो की शुरुआत शिल्पा अपने ब्रेकफास्ट के साथ करती हैं| इसके बाद इसमें कुछ झलकियां जंगल सफारी की देखने को मिलती हैं| वहीं एक्ट्रेस के दोनों बच्चे भी वीडियो में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं|

फैमिली के साथ उदयपुर पहुंची शिल्पा शेट्टी, वायरल हो रही फोटोज | The Sandesh  Wahak

शिल्पा ने अपने इस वीडियो में रुरल भारत को भी काफी खूबसूरती के साथ कैद किया है| एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ वीडियो में दूध चलाती हुई भी दिखाई दी हैं| इसके अलावा वीडियो में मिट्टी से लिपे गए घर भी नजर आए| शिल्पा के वेकेशन का ये वीडियो फैमिली की हैप्पी फोटो के साथ खत्म होता है| इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा,  ग्रामीण भारत बहुत सुंदर है| माता-पिता के लिए, टेक्नोलॉजी से दूर जाना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए हम अपने बच्चों के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं|

वहीं शिल्पा के इस वीडियो पर अब उनके फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं| साथ ही एक्ट्रेस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, एंजॉय करो मैम..असली जिंदगी ये ही है| दूसरे यूजर ने लिखा,  त्योहार मनाने की सबसे अच्छी जगह गांव ही होता है| इसी तरह और लोगों ने भी वीडियो पर अपनी राय दी|

About Post Author