शिल्पा-राज समेत ये स्टार्स पहुंचे गोवा, रकुल-जैकी की शादी में मचाएंगे धमाल, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 21 फ़रवरी को गोवा में शादी करने वाली हैं| कपल की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे| गोवा एयरपोर्ट पर कई सितारों को स्पॉट किया गया है इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना जैसे सितारे शामिल हैं| आपको सभी की तस्वीरें दिखाते हैं|

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ नजर आए हैं| कपल को फैन्स काफी पसंद करते हैं| दोनों रकुल जैकी की शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंच गये हैं| इस दौरान एक्टर ने ऑल ब्लैक पहना हुआ था| तो वहीं ताहिरा सिंपल आउटफिट में प्यारी लग रही थीं| एक्ट्रेस ने जुत्ती पहनी थीं| दोनों काफी खुश नजर आये|

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं हैं|  एक्ट्रेस का लुक काफी स्टाइलिश था| वहीं  राज कुंद्रा डैशिंग नजर आए| ख़बरों के मुताबिक कपल रकुल जैकी की शादी में डांस परफॉर्मेंस देंगे|

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी गोवा पहुंच गए हैं| एक्टर को एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट किया गया है| ब्लैक शर्ट में अर्जुन शानदार लग रहे थे| वहीं कई और सेलेब्स भी गोवा पहुँच गए हैं|

यह भी पढ़ें –  भारतीय किसान यूनियन प्रधान गुट ने एमएसपी समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ौत तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

About Post Author