मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, रानी मुखर्जी से लेकर कियारा अडवाणी का खूबसूरत वीडियो आया सामने

KNEWS DESK – नवरात्रि के खास मौके पर सभी मां की भक्ति में लीन हैं| हर तरफ नवारत्री की धूम देखने को मिल रही है| साथ ही जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजाये गये हैं| नवरात्रि में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सितारे सभी मां की भक्ति में लीन हो जाते हैं| हर साल की तरह इस साल भी कुछ ऐसा ही नजरा देखने को मिल रहा है| रानी मुखर्जी, काजोल से लेकर हेमा मालिनी तक दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचीं है| सितारों के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| आपको इन बॉलीवुड हसीनाओं के लुक के बारे में बताते हैं, जो मां दुर्गा को नमन करने पहुंची हैं|

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचें ये सितारे

हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल भी मां दुर्गा पूजा के पंडाल में नजर आईं| इस दौरान हेमा मालिनी बैंगनी कलर की साड़ी में दिखीं तो वहीं उनकी ईशा लाइट क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं| दोनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

वहीं राखी मुखर्जी ने गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

कियारा अडवाणी हा,एषा ही अपने लुक से फैन्स को दीवाना बना लेती हैं| इस बार वो लेमन कलर के सलवार सूट में मां दुर्गा के पंडाल पहुंचीं| उन्होंने दुर्गा मां की प्रतिमा के पास पोज भी दिए|

सोशल मीडिया पर हसीनाओं के वीडियो पर फैन्स अपनी प्रतिकिया शेयर कर रहे हैं| सभी देशी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं|

About Post Author